फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन का समय पूरा होने पर 15 श्रमिकों को राशन किट देकर घर भेजा

विज्ञापन
खतौली के क्वारंटीन केंद्र से श्रमिकों को राशन की किट देकर घर भेजते एसडीएम और सीओ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
15 श्रमिकों को राशन किट देकर घर भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे में क्वारंटीन किए गए 15 श्रमिकों का समय पूरा हो जाने के बाद उन्हें एसडीएम व सीओ ने खाद्य किट देकर घर के लिए विदा कर दिया। इन 15 श्रमिकों में से 12 श्रमिक महाराष्ट्र से आए हुए थे, जिनमें से सात की सैंपल दोबारा से जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें भेजा गया।
विज्ञापन

एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह, नायाब तहसीलदार ने गोल्डन हार्ट एकेडमी में क्वारंटीन केंद्र जाकर श्रमिकों से पूछताछ की। मेपल्स स्कूल में क्वारंटीन किए गए तीन श्रमिकों का समय पूरा होने के बाद उन्हें खाद्य किट देकर घर भेजा गया। इसके अलावा हरबंश सिंह कन्या डिग्री कालेज में महाराष्ट से आए श्रमिकों को क्वारंटीन किया गया था। पहले क्वारंटीन किए गए सात श्रमिकों के सैंपिल भेज गए थे, सभी श्रमिकों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत की सास ली। सभी को एसडीएम व सीओ ने खादय सामग्री किट देकर घर के लिए विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें