- गन्ने के खेत में गोकशी करने के लिए गाय को लेकर जा रहे थे
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में एक शातिर गोकश को गिरफ्तार किया। पुलिस की पैर में गोली लगने से गोकश घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी गोकश फरार हो गया।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात रतनपुरी पुलिस को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव भनवाड़ा जाने वाले रास्ते पर काली नदी के किनारे गन्ने के खेत में दो लोग गोकशी करने के लिए गाय को लेकर जा रहे हैं। सूचना पर एसआई मानवेंद्र सिंह भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां गन्ने के खेत के पास दो गोकश स्कूटी तथा एक गाय लेकर खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों फायर करते हुए गन्ने के खेत की तरफ भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा दूसरा गोकश फरार हो गया। पुलिस टीम ने फरार हुए गोकश की तलाश में जंगल में कांबिंग की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
घायल हुए गोकश ने अपना नाम उस्मान उर्फ छंगा पुत्र सलीम निवासी गांव नंगला बताया। पुलिस ने गोकश के कब्जे से एक स्कूटी, एक तमंचा और दो कारतूस, एक गोवंश तथा कटान के उपकरण छुरे, कुल्हाड़ी आदि बरामद किए हैं। उसे बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती कराया है। गोकश पर मुजफ्फरनगर के रतनपुरी व शाहपुर तथा मेरठ के सरूरपुर व परतापुर थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं।