फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - फाइनेंस कर्मचारी से नकदी से भरा बैग लूटा

Fri, 26 Jan 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। दिन दहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन कर्मचारी से 65 हजार की नकदी भरा बैग लूट लिया। घटना से व्यापारियों में सनसनी फैली दी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ व इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नही चला।
कस्बे के मोहल्ला खाकरोबान में स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी की शाखा है। बृहस्पतिवार को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी आदेश बाइक पर नगवा गांव में वसूली के लिए गया था। दोपहर करीब दो बजे वह वापस बुढ़ाना आ रहा था। गांव कुरथल व अटाली के बीच लिंक मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने आदेश को हथियारों के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने आदेश से नकदी भरा बैग लूट लिया तथा धमकी देकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस हैरान रह गई। सीओ गजेंद्र पाल सिंह व इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित आदेश से जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। बदमाश पुलिस के हाथ नही लग सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी के युनिट मैनेजर आदित्य ने बताया कि उनका कर्मचारी आदेश बागपत जनपद के वाजिदपुर गांव का रहने वाला है। बदमाशों ने आदेश से 65 हजार की नकदी लूटी है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें