फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में रसूलपुर और निरगाजनी चैंपियन

विज्ञापन
शुकतीर्थ में कबड्डी की विजेता टीम को सम्मानित करते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और भाज? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना। शुकतीर्थ मेला कोतवाली परिसर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में रसूलपुर ने सोरम और बालक वर्ग में निरगाजनी की टीम ने रहमतपुर को हराकर खिताब जीता। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि युवा देश की ताकत है। युवाओं से देश का भविष्य तय होता है। बालिका वर्ग में अंकों के आधार पर सोरम और रसूलपुर की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल में रसूलपुर ने सोरम को 31-30 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
बालक वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल में निरगाजनी ने ककराला टीम को 23-10 से दितीय सेमीफाइनल रहमतपुर ने रसूलपुर टीम को 24-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में निरगाजनी ने रहमतपुर को 24-16 से हराकर जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन

विजेताओं को अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निरवाल, क्षेत्रीय किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित राठी, अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र तोमर, डॉ. वीरपाल सहरावत, रामकुमार शर्मा, राजकुमार राठी, अक्षय शर्मा, सत्येंद्र चौधरी आदि ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
इनका किया स्वागत
जिला पंचायत की ओर से मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निरवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अनिल राठी, गौरव पंवार, अमित चौधरी व मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी को प्रतीक चिह्न व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अतिथियों का अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र तोमर ने बुके भेंट कर स्वागत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
मोरना। मेला कोतवाली परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दूर दराज से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी। प्रख्यात भजन उपदेशक का सुंदर प्रस्तुति दी सबका मन मोह लिया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद से पधारी पूनम त्यागी, गाजियाबाद से पधारी कविता चौधरी उत्तराखंड से आए राजकुमार, निशा चौधरी, बबलू नागर खरपोड ने प्रस्तुति दी। संचालन मेहताब सिंह चौरावाला ने किया।
एक से बढ़कर एक योग किया
मोरना। शुकतीर्थ के दयानंद धाम स्वामी इंद्र वेश आश्रम में विद्यार्थियों ने रस्सा चक्रासन पर योग क्रिया का बेहतरीन प्रदर्शन किया। आश्रम के प्रांगण में रस्सी पर शिखा व भूमि ने चक्रासन किया। हर्ष फिरोजपुर प्रीत बागपत ने डबल शीर्षासन पद्मासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। नितिन प्रीति शिखा मोकशी भूमि प्रीत प्रिंस सागर उज्ज्वल सोनी शालू हिमानी आदि ने मलखंब पर स्तूप बनाकर मौजूद अतिथियों की तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि स्वामी सूर्य वेश महाराज, स्वामी भजनानंद, ब्रह्मचारी रामफल, प्रवेश ,सतपाल, दीपक अनिल चौहान, प्रीति चौहान, पूनम धामा, दीपिका, विशाल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें