खतौली। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानों की निधि 30 प्रतिशत कम करने पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने रणनीति पर चर्चा की गई।
ब्लॉक कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा कि अब ग्राम प्रधानों की निधि 30 प्रतिशत कम कर दी गई है। निधि का पैसा भी काफी अंतराल के बाद दिया जा रहा है। जिससे ग्राम प्रधान अपने अपने गांवों में किस प्रकार कार्य कराएंगे। इसके लिए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद वहां पर प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने प्रधानों से ग्राम पंचायतों में साफ सफाई दुरुस्त रखने का आह्वान किया। बैठक में महासचिव चंगेज खान, प्रमोद कुमार, जनेश्वर कुमार, जयपाल सिंह, दीपक कुमार, डॉ. ओमपाल सिंह, सुरेश, अरविंद सोम, सुभाष, तेजराम सैनी, अरुण कुमार, वीर सिंह सैनी, सुनील कुमार, राकेश राणा, मनोज, दिनेश, भूषण सिंह, पुष्पेंद्र आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।