फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नूंह के दोषियों पर लगाई जाए रासुका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू संघर्ष समिति ने विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। हरियाणा के मेवात क्षेत्र में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर हिंदू संघर्ष समिति ने विरोध प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर दोषियों पर रासुका की कार्रवाई करने की मांग उठाई।

हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार ने कहा कि हिदुंओं की बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा पर मेवात के नूंह में पथराव किया। इसके बाद आगजनी कर हिंदू समाज के लोगों को बंधक बनाया गया। हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों की संपत्ति जब्त कर की जाए। मारे गए पुलिसकर्मियों को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संजय मिश्रा, अरुण प्रताप सिंह, देशराज चौहान, पवन मित्तल, मनोज पाटिल, ललित माहेश्वरी, हरीश पालीवाल, अंकुर गुप्ता मौजूद रहें।



बजरंग दल ने शिव चौक पर फूंका पुतला

मुजफ्फरनगर। मेवात क्षेत्र में हुई हिंसा के विरोध में बजरंग दल ने शिव चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका। साथ ही हिंसा करने वालों पर देश निकाला की कार्रवाई करने की मांग की है। जिला सह संयोजक प्रतीक शर्मा ने कहा कि हिंसा से हिंदू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई है। इस मौके पर जिला संयोजक पंकज दीप, अजय, तरुण, प्रशांत, दिपांशु, रुपेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें