कलक्ट्रेट में राकिमसं का धरना जारी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में डीएम दफ्तर के समक्ष धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन के माध्यम से सीएम योगी के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का हल कराने की मांग की गई।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जुड़े पदाधिकारियों और किसान छह जुलाई से कलक्ट्रेट में धरना दे रहे हैं, जो 14 जुलाई तक जारी रहेगा। इसके बाद 15 जुलाई को लखनऊ में आंदोलन होगा। सीएम के नाम दिए ज्ञापन में छह मांग की गई, जिसमें बकाया गन्ना भुगतान जारी कराने, 2011 से लेकर अब तक देर से हुए भुगतान पर ब्याज जारी कराने, गन्ने का रेट 450 प्रति क्विंटल घोषित करने, किसानों की आरसी वापस लेने, बढ़ी हुई बिजली के बिलों की दरें कम करने, हरियाणा और पंजाब की तरह किसानों के नलकूपों की बिजली फ्री किए जाने की मांग की गई। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्यागी, रजनीश कुमार, प्रदीप देशवाल, अर्पित त्यागी, सर्वेश कुमार, श्रीापाल सिंह, रजनीश कुमार, हिमांशु तोमर, दीपक त्यागी, राहुल आदि शामिल रहे।