फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय गुर्जर महासभा की स्थापना, रविंद्र अध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गुर्जर हॉस्टल रामपुर तिराहा पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय गुर्जर महासभा की स्थापना की गई, जिसमें रविंद्र सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को बैठक में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कलमसिंह, चौधरी यशपाल सिंह पंवार, सांसद बिजनौर लोकसभा क्षेत्र चंदन सिंह चौहान, विधायक सरधना अतुल प्रधान गुर्जर, रमा नगर वरिष्ठ रालोद नेत्री, नरेंद्र पंवार उर्फ साधु गुर्जर, देशराज सिंह चौहान जिलाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, रमन पाल सिंह पूर्व सीओ, चौधरी बालक राम वर्मा, प्रवेंद्र भड़ाना पूर्व चेयरमैन आदि शामिल हुए।

जनपद व अन्य जनपदों से सम्मिलित हुए गुर्जर समाज के लोगों की सहमति से चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर को राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पगड़ी पहनाकर व माल्यार्पण किया गया। ओमपाल आर्य को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विजय कुमार गुर्जर लेखपाल, सुनील उर्फ बिट्टू, विजयपाल माण्डला, रमेश चंद अंतवाड़ा पूर्व एसपी, शिवकुमार एडीओ, हरेंद्र खातौली, ऋषिपाल महाशय आदि मौजूद रहे। गुर्जर समाज की उपलब्धियों पर विचार रखते हुए चिंतन किया गया। संचालन चौधरी विनय कुमार गुर्जर ने किया। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, भूपेंद्र सिंह, राजपाल सिंह व रामफल सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें