फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद रशीद की दानपेटी उखाड़ी, पैसे निकालने में सफल नहीं हुए चोर

विज्ञापन
मस्जिद रशीद में इस स्थान से उखाड़ी गई दानपेटी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में रखी दान पेटी को चोरी की नीयत से उखाड़ दिया गया। हालांकि चोर उसमें रखी रकम निकालने में सफल नहीं हुए। जानकारी होने पर हड़कंच मच गया। प्रबंधतंत्र ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की रात्रि के किसी समय चोरों ने एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में रखी दान पेटी को उखाड़ लिया। हालांकि किसी के आने की आहट से वह उसमें रखी रकम चोरी नहीं कर सके और उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। दरबान (चौकीदार) की नजर उखड़ी हुई दानपेटी पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। तुरंत ही उसने प्रबंधतंत्र को इस संबंध में जानकारी दी। मौके से लोहे की एक रॉड पड़ी हुई मिली है। प्रबंधतंत्र मामले की जांच करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें