फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टिकट पर रार, किसी ने पाला बदला कोई निर्दलीय लडऩे को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कई नेताओं ने नाराजगी जताते हुए नामांकन से बना ली दूरी
विज्ञापन


- सपा-रालोद गठबंधन में भी सभासदों के टिकट को लेकर खटपट

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव नामांकन के आखिरी दिन पाला बदल और खूब बगावत हुई। टिकट पर रार जारी रही। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर दावेदारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। वाल्मीकि समाज के नेता दीपक गंभीर ने सपा छोड़ दी है। सपा-रालोद गठबंधन के बीच टिकटों को लेकर तकरार जारी रही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के पहुंचने की सूचना पर ही सभासद का टिकट नहीं मिलने पर सीमा गोस्वामी कार्यालय पहुंच गई। टिकट नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी जताई। एक दिन पहले ही भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुशपुरी ने भाजपा छोड़ दी थी। जानसठ नगर पंचायत अध्यक्ष पद का टिकट नहीं देने से नाराज अमित सैनी और रजनीश सैनी उर्फ मोनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। दोनों भाजपा प्रत्याशी प्रवेंद्र भड़ाना के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


सिसौली नगर पंचायत के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नितिन बालियान ने अपनी पत्नी आरती बालियान को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया है। भाजपा नेता योगेश बालियान ने अपनी पत्नी मोनिका बालियान का नामांकन करा दिया है। सिसौली में भाजपा ने ओमेंद्र बालियान की पत्नी ममता बालियान को टिकट दिया है।
विज्ञापन


गठबंधन को झटके, मौर्य समेत कई नेता भाजपा में शामिल
मुजफ्फरनगर। सपा-रालोद गठबंधन को नामांकन के आखिरी दिन कई झटके लगे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालेंद्र मौर्य ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्हें स्वरूप परिवार का करीबी माना जाता है। उनके अलावा वाल्मीकि समाज के नेता दीपक गम्भीर ने सपा छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में रामराज सुरक्षित सीट से काजल वाल्मीकि का टिकट काटा गया था। निकाय चुनाव में भी वाल्मीकि समाज की सपा ने अनदेखी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें