भोपा। दुकान पर सामान लेने गई किशोरी को खेत में ले जाकर आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसका चालान कर दिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को दोपहर में दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव का युवक उसे बहाने से बुलाकर गांव के पास ही खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय किशोरी के परिजन बाहर गए हुए थे। जो शाम को वापस आए तो किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। परिजन देर शाम पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।