मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय मानवाधिकार विशेष मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने शनिवार को ग्राम जट मुझेड़ा के प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही बच्चों के कल्याण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित बच्चों से स्कूली शिक्षा एवं मिड डे मील के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बच्चों का समय-समय पर टीकाकरण कराएं। बच्चों के मिड डे मील गुणवत्तापूर्ण हो। उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों से कहा कि सभी अपने अपने बच्चों को मोबाइल नंबर माता-पिता का नाम स्थाई पता अवश्य याद कराएं। अधिकारियों का निर्देश दिए की समय-समय पर वजन भी कराया जाए एवं उनके स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।