फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पांच महिलाओं को दिया रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य मंत्री जसवंत सैनी, कपिलदेव अग्रवाल रहे अतिथि
विज्ञापन


संवाद न्युज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने हिंदू नव वर्ष पर संस्कृति और रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय पुरस्कार महोत्सव मनाया। समाज हित में कार्य कर रहीं पांच महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया।
रामलीला टिल्ले पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है। महिलाएं समाज की धुरी हैं। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को सम्मानित किया जाना उनकी अच्छी सोच का परिचायक है। इस अवसर पर हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में हवन पूजन भी हुआ।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, मंसूरपुर मिल से अरविंद कुमार दीक्षित, एसडीएम सदर परमानंद झा, रविंदर कुमार शर्मा ने भी विचार रखें। क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि रोनी हरजीपुर की अनीता देवी, बुढ़ाना की शबनम बानो, मुरादपुरा की रेखा सैनी, पचेंड़ा की मधु सिंघल आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे चरण सिंह सैनी ने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट को 200 गज जमीन वृद्धा आश्रम बनाने के लिए दान देने की घोषणा की। संचालन मनोज सैनी एवं राजू सैनी ने किया। अमित त्यागी, रेखा राठी, मनोचा खंडेलवाल, ललिता त्यागी, पूर्णिमा त्यागी, मीनाक्षी सैनी, प्रीति सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें