फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता की विजेता सम्मानित

विज्ञापन
मोरना के जेपीएस पब्लिक स्कूल मे रंगोली बनाती छात्राएं। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
रंगोली प्रतियोगिता की विजेता सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। जेपीएस पब्लिक स्कूल मोरना में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाकर सबका मनमोह लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोहनी शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि दीपों का प्रकाश उत्सव भारतीय संस्कृति की पहचान है। हम दूसरों की खुशियां देने का प्रयास करें। पटाखे छोड़ने के लिए सरकार की गाइड लाइन का पालन करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर दीपशिखा, खुशी शर्मा, रशिका, नीतिका, बबीता, निधि आदि छात्राओं ने रंगोली, बंधनवार, कैंडल, दीपक डेकोरेशन आदि सजावट की वस्तुएं तैयार कीं। विशिष्ट अतिथि कृष्णकांत शर्मा ने छात्राओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रधानाचार्य राजन गौड़, सुप्रिया शर्मा, निधि धीमान, विनीता, नेन सिंह चौहान, निशांत, राहुल राधिका आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें