फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कार चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में कार चालक की मौत
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव सठेड़ी गंगनहर पटरी पर सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन अन्य साथी घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक सलावा गंगनहर पटरी पर सोनीपत निवासी वरुण के नवनिर्मित एक होटल की ओपनिंग होनी थी, जिसके लिए काफी संख्या में सोनीपत से भी लोग आए हुए थे। इसी ओपनिंग में शामिल होने के लिए चांद अंतिल, विपिन, सचिन और मयंक, निवासी गांव खेवड़ा जिला सोनीपत हरियाणा आदि भी आए हुए थे। होटल की ओपनिंग के बाद मंगलवार की देर रात करीब ग्यारह बजे उक्त चारों लोग आई-20 कार से खतौली जा रहे थे। कार को चांद अंतिल चला रहा था। सठेड़ी गंगनहर पुल के पास इनकी कार किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार चला रहा युवक चांद अंतिल कार में बुरी तरह फंस गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके तीन साथी विपिन, सचिन और मयंक भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवकों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक चांद अंतिल की पंचनामे की कार्रवाई पूर्ण की। घटना की सूचना पर सलावा स्थित होटल से परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई तथा पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को परिजन को सौंपा। परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें