फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर तिराहा कांड़: उत्तराखंड़ में बारिश और 16 लोगों की मौत के कारण तामील नहीं हुए वारंट, सुनवाई टली

Mon, 24 Jul 2023 07:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

रामपुर तिराहा कांड में पीड़िताओं को को वारंट तामील नहीं हो सके हैं। सीबीआई ने अदालत से फिर समय मांगा है। वहीं मामले में अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
रामपुर तिराहा कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर तिराहा कांड में पीड़िताओं को वारंट तामील कराने में सीबीआई को मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। उत्तराखंड़ में बारिश और हादसे में 16 लोगों की मौत की वजह से वारंट तामील नहीं हो सके। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-सात में अब प्रकरण की सुनवाई 31 जुलाई को होगी।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह और जोगेंद्र गोयल ने बताया कि सीबीआई ने अदालत को बताया कि उत्तराखंड़ में भारी बारिश के चलते चमोली की सड़कें बाधित हैं।
विज्ञापन

हादसे में 16 लोगों की मौत की वजह से गोपेश्वर थाने का स्टाफ व्यस्त है। इसी वजह से वारंट तामील नहीं हो सका। सीबीआई ने समय मांगा है, जिस पर अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने सीबीआई को 31 जुलाई तक का समय दिया है।

यह था मामला
एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया।

आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। गंभीर धाराओं के सेशल ट्रायल मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें