फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा कांड में हुई कोर्ट में सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड से जुड़े सीबीआइ बनाम ब्रजकिशोर एवं सीबीआइ बनाम एसपी मिश्रा मामले में सुनवाई जारी रही। जबकि सीबीआइ बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले में आज सुनवाई होगी।
विज्ञापन

एक अक्तूबर 1994 को पृथक राज्य गठन की मांग के लिए देहरादून से दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों की बसों को छपार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप पुलिस ने रोक लिया था। जिसके बाद आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हुई थी जबकि कई महिला आंदोलनकारियों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगा था। सीबीआई की ओर से आंदोलनकारियों से हथियारों की फर्जी बरामदगी दर्शाने और एक आंदोलनकारी का शव गंग नहर में बहाए जाने के मामले की जांच कर छपार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद विवेचना कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। दोनों ही मामलों की पत्रावली पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने दोनों मामलों में अगली सुनवाई की तिथि छह नवंबर निर्धारित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें