फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजतिलक के साथ रामलीला का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजतिलक के साथ रामलीला का समापन
विज्ञापन

खतौली। गांव लोहड्डा में रामलीला में श्रीराम के राजतिलक के बाद कलाकारों को पुरस्कृत के बाद लीला का समापन हो गया।
मंगलवार रात श्रीरामलीला मंच पर लंका विजय के बाद अयोध्या पहुंचने पर श्रीराम दरबार लगाया गया। श्रीराम दरबार में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, अंगद, विभीषण विराजमान रहे। वेद मंत्रों के साथ श्रीराम जी का राजतिलक किया गया। श्रीराम का जयघोष किया गया। रामलीला के समापन समारोह में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष सुमित प्रजापति व भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री विजय प्रजापति ने रामलीला का मंचन करने वाले पात्रों व सहयोगियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान सत्येंद्र पाल, राजपाल प्रजापति, कृष्णपाल प्रजापति, राजबीर प्रजापति, मिंकू, राजेश कश्यप, गौरव शर्मा, राजीव, प्रवीण, अंकुर, देव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें