पुरकाजी कस्बे में रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला भवन में रावण का वध कर सीताजी को लेकर अयोध्या लौटे श्रीराम का राजतिलक किया गया। इस मौके पर श्रीराम, सीताजी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के स्वरूपों का दरबार सजाया गया। कस्बे के दर्जनों हिंदू समाज के लोगों ने श्रीराम का तिलक किया।
कलाकारों ने नृत्य पेश कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में सुशील वर्मा, सागर कोरी, आनंद धीमान, भानू शर्मा, मणीकांत गोयल, सुशील कर्णवाल, शंकरलाल गोयल आदि कमेटी के लोगों के अलावा अर्जुन गुप्ता, मनीष गुप्ता, अरुण गर्ग, पुनीत चौधरी, अमित गर्ग, मनोज कर्णवाल, शिवकुमार पाल आदि कस्बे के दर्जनों लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।
उधर, खतौली में लंका पर विजय के बाद राम-भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। बाद में चारों भाइयों की विजयी यात्रा निकाली गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
ठाकुरद्वारा से रथों पर सवार होकर श्रीराम, लक्ष्मण, सीता नगर से होकर थानेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां पर राम और भरत मिलाप की लीला का मार्मिक मंचन हुआ।
इसके बाद यहां से शोभायात्रा बड़े बाजार से होकर ठाकुरद्वारा पहुंच कर सम्पन्न हुई। धार्मिक आयोजन में गणेश शंकर पालीवाल, आत्मप्रकाश त्यागी, कुलबीर कर्णवाल, तेजपाल शर्मा, कन्हैया मित्तल, अजय अग्रवाल, दुष्यंत अन्नू, अनिल त्यागी, ब्रजभूषण विश्वकर्मा, रजनीश मिश्रा, नरेश पालीवाल, नागेंद्र एडवोकेट, कन्हैया लाल मित्तल, राजेंद्र विश्वकर्मा, रामकुमार भटनागर, अर्जुन सिंह अहलावत, अनोज श्रीवास्तल आदि का सहयोग रहा।