फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर हर मार्ग पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे

विज्ञापन
साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते रोडवेज बस स्टैड से पैदल ही गंतव्य को जाते यात्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
त्योहार पर हर मार्ग पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर रोडवेज ने अपनी तैयारी कर ली है। त्योहार पर हर मार्ग पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। डिपो के बेडे़ में शामिल 34 अनुबंधित तथा 116 निगम समेत 150 बसें रक्षा बंधन पर संचालित होंगी। एआरएम संदीप अग्रवाल का कहना है कि जब तक डिपो पर यात्री आते रहेंगे बसों का संचालन होता रहेगा।
विज्ञापन

कोरोना काल में घाटे में चल रहे परिवहन निगम के लिए रक्षा बंधन का पर्व संजीवनी साबित हो सकता है। पर्व को लेकर रोडवेज ने अपनी तैयारी कर ली है। सोमवार तीन अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। डिपो के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर रविवार, सोमवार और मंगलवार को काफी यात्री आने की उम्मीद है। पूरी तैयारी कर ली गई है। अभी तक जिन मार्गों पर एक ही फेरे हो रही थी, यात्री अधिक आए तो फेरे चार कर दी जाएगी। सहारनपुर, बड़ौत, बुढ़ाना, शामली, बिजनौर, मेरठ मार्ग के अलावा देहात मार्गों पर भी बसों का संचालन अच्छा रहेगा। उत्तराखंड बसें नहीं जाएंगी, पुरकाजी तक बसों का संचालन होगा। इसके अलावा आगरा, लखनऊ, बरेली, काशीपुर मार्गों पर भी बसें चलेंगी। रक्षा बंधन के दिन रात्रि में भी जहां के यात्री होंगे, वहीं पर बसें भेजी जाएंगी। उधर, शनिवार को लॉकडाउन में डिपो की 36 बसों का संचालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें