फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयाप्रदा के चुनाव में जिले के गांवों में घूमे थे अमर सिंह

विज्ञापन
चरथावल के दूधली गांव में एक कार्यक्रम को संबोधित करते अमर सिंह। फाइल फोटो - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। 2014 के लोकसभा चुनाव में अमर सिंह ने अचानक रालोद में एंट्री की थी। बिजनौर लोकसभा सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे खतौली विधायक करतार भड़ाना को कैराना जाना पड़ा था। बिजनौर से अमर सिंह ने रालोद के टिकट पर फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा को मैदान में उतरवाया। जयाप्रदा के लिए जिले की पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा के गांवों में अमर सिंह ने जाकर वोट मांगे थे। हालांकि मोदी की आंधी में जयाप्रदा जमानत तक नहीं बचा पाईं।
विज्ञापन

2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अमर सिंह की रालोद में एंट्री ने तमाम राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया था। उनका राजनीतिक रुतबा यह था कि रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने उस समय बिजनौर से लोकसभा की तैयारी कर रहे तत्कालीन खतौली विधायक करतार भड़ाना को कैराना लोकसभा से चुनाव लड़वाया। बिजनौर सीट से जयाप्रदा उतरीं। जयाप्रदा इससे पहले रामपुर से चुनाव लड़ती रहीं, बिजनौर उनके लिए बिल्कुल नया था। बिजनौर लोकसभा सीट में दो विधानसभा सीटें पुरकाजी और मीरापुर मुजफ्फरनगर की है। शहर से जुड़ा एक हिस्सा पुरकाजी विधानसभा में लगता है। चुनाव में अमर सिंह ने जयप्रदा के लिए वोट मांगे थे लेकिन भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी की आंधी में अमर सिंह का दांव विफल हो गया। जयाप्रदा की जमानत तक नहीं बच पाई। प्रदेश में रालोद का भी खाता नहीं खुल पाया।
इंजीनियर भाइयों को श्रद्धांजलि देने दूधली पहुंचे थेे
चरथावल। कश्मीर में रेलवे के निर्माण के दौरान दूधली के दो सगे भाइयों सुधीर और संदीप पुंडीर को आतंकियों ने मार दिया था। इंजीनियर भाइयों की श्रद्धांजलि सभा में 18 अगस्त 2004 को अमर सिंह दूधली पहुंचे थे। उन्होंने यहां मृतक भाईयों के परिजनों को सांत्वना दी थी। प्रदेशर सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को सहायता राशि भी दी थी। अमर सिंह उस समय सपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश में औद्योगिक विकास परिषद के चेयरमैन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें