फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धरातल से उठे विक्रम, कड़वे बोल से दोराहे पर भविष्य की सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी ने जमीनी स्तर से राजनीति शुरू की और दो बार विधानसभा पहुंचे। पिछले दस साल में काम से अधिक वह बड़बोलेपन और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे। खतौली उप चुनाव में उनकी पत्नी की हार के बाद अब उनकी भविष्य की सियासत भी दोराहे पर खड़ी हो गई है।
कवाल गांव में किसान के घर से निकलकर विक्रम सैनी ने लखनऊ विधानसभा तक का सफर तय किया। संघ से जुड़ाव के कारण शुरूआत से ही गांव में उनकी पहचान बननी शुरू हुई। धर्मपत्नी राजकुमारी सैनी को गांव की प्रधान बनवाकर वह सक्रिय राजनीति में कूदे। इसके बाद मुजफ्फरनगर दंगे से हालात बदले। उन पर मुकदमे हुए और जेल जाना पड़ा। जेल से छूटे तो पहले जिला पंचायत सदस्य चुने गए और इसके बाद 2017 में खतौली से भाजपा के विधायक बने। 2022 आते-आते उनके दूसरी बार के टिकट को लेकर सवाल हुए। सियासी गलियारों में चर्चा चली कि टिकट कटेगा, लेकिन एन वक्त पर उन्हें टिकट भी मिला और वह चुनाव भी जीत गए। लेकिन सजा हुई और अब सीट भी गंवा दी। अब उनके भविष्य की राजनीति को लेकर चर्चा होने लगी है। सियासत के जानकारों की अगली निगाह उनके अगले कदम पर टिकी है।
विज्ञापन

केस-एक
जयंत सिंह की जमानत जब्त करा देंगे
विधानसभा की सदस्यता चले जाने के बाद निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी ने कहा था कि खतौली ने चौधरी अजित सिंह को हराया था, इस बार जयंत चुनाव लड़कर देखें, उनकी जमानत जब्त करा देंगे। यह बयान खूब वायरल हुआ था।
-----------------------
केस-दो
पत्थरबाजों के घरों में घूम रही है प्रियंका
निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि हमारी बहनजी है प्रियंका गांधी। वह पत्थरबाजों के घरों में घूम रही है। साथ ही सैनी ने कोई पत्थर से ना मारे मेरे दीवाने को गाने का जिक्र भी किया था।
-----------------------
केस-तीन
नेहरू पर टिप्पणी से विवादों में घिरे
निवर्तमान विधायक ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर भी टिप्पणी की थी। उन्होंने यहां तक कहा था कि अंग्रेजों के चक्कर में आकर नेहरू ने देश का बंटवारा करा दिया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शादी पर सवाल उठाया था।
-------------------------
केस-चार
शुकतीर्थ में ट्रेनिंग सेंटर की बात कही
भाषण के दौरान उन्होंने पत्थरबाजों से निपटने के लिए युवाओं को ट्रेनिंग सेंटर खोलने की बात कही थी। उनका कहना था कि शुकतीर्थ में जमीन खरीद ली है। यही नहीं व्यापारियों को पत्थर रखने की सलाह भी निवर्तमान विधायक ने दी थी।
विज्ञापन

कड़वे बोल से नाराजगी, अब हो रहे ट्रोल
निवर्तमान विधायक के कड़वे बोल भी लोगों के बीच नाराजगी की वजह बने। गुर्जरों, जाटों और अन्य बिरादरियों को लेकर दिए गए बयान पर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी। हार के बाद अब वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें