फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को याद किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे, सूचना प्रौद्योगिकी के जनक थे, पंचायती राज के विकेंद्रीकरण व पंचायती राज में युवाओं की सहभागिता शुरू कराई। शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे, वह भारत को विकसित देश बनाने की ओर अग्रसर थे। पुण्यतिथि कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में भर्ती मरीज के परिवारों व एंबुलेंस ड्राइवरों को फलों का वितरण किया। मौके पर जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, गुफरान काजमी, सतीश शर्मा, अहसन जमीर, संजीव शर्मा, धीरज महेश्वरी, राहुल भारद्वाज, अरमान मौजूद रहे। जिले के वरिष्ठ नेता कस्तूर सिंह स्नेही का भी लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें भी कैंप कार्यालय पर सभी ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें