फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह

विज्ञापन
पुरकाजी नगर पंचायत कार्यालय सभागार में शहीदी दिवस पर बोलते चेयरमैन जहीर फारूकी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुरकाजी। पालिका चेयरमैन जहीर फारुकी की ओर से शहीदी दिवस मनाया गया। शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। चेयरमैन ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही देश आजाद हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में देश के शहीदों को याद किया गया। राष्ट्र गान के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में सभी जाति और धर्म के लोगों ने भाग लिया। नगर पंचायत के आईपी स्पीकरों के माध्यम से पूरे कस्बे को कार्यक्रम से जोड़ा गया। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत पर चेयरमैन जहीर फारुक़ी ने कहा कि 23 साल की उम्र में देश की आजादी के दीवानों ने गले में फांसी का फंदा लगाया गया था।
आज तक किसी भी सरकार ने सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदों का दर्जा नहीं दिया है। यह शहादत का अपमान हैं। सुखपाल सिंह बेदी, डा. संदीप वर्मा, निर्दोष जैन, डा. चांद काजमी, डा. ओपी गौतम ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान संदीप गोयल, कपिल मित्तल, रोबिन गोयल, हरीराम सक्सेना, सभासद मोहम्मद सुलेमान, नरेंद्र पाल, जोगेंद्र सिंह, नदीम कुरैशी, नोशाद फरीदी, आमिर अली काजमी, इनाम फरीदी, बब्बल फरीदी, अकील खान, जावेद सलमानी, शाहनवाज खान, यासीन कुरैशी आदि मौजूद रहे। संचालन हाफिज मोहसिन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदी दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि
मंसूरपुर। राज पब्लिक इंटर कॉलेज मंसूरपुर में छात्र-छात्राओं और गणमान्य लोगों ने शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के चित्रों पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य शिवम राठी ने कहा कि हमें स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों के योगदान को नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर पार्वती, राधिका, सरिता, सलोनी, उमेश भगत, गौरव कुमार, पुनीत, आदेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें