फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कब्र खोदकर शव का पोस्टमार्टम कराने की उठाई मांग

Mon, 16 Jan 2023 10:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव के ही युवक पर लगाया जहर देकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मेरठ निवासी यामीन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर शिकायती पत्र देकर बताया कि मीरापुर थाना इलाके के रहने वाले उसके बहनोई की उसी के गांव निवासी एक युवक ने जहर देकर हत्या कर दी। परिवार ने मांग की है कि मृतक की कब्र खुदवाकर उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाए और आरोपी पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि मीरापुर क्षेत्र में ही रहने वाले महकार सिंह से उसके बहनोई आस मोहम्मद ने 13 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। जिसकी एवज में उसने 30 हजार रुपये दे दिए थे। बावजूद इसके आरोपी लगातार उसके बहनोई पर 13 हजार रुपये और भी लेने का दबाव बनाता रहा। साथ ही आरोपी को अंजाम भुगतने की धमकी देता रहा। 11 जनवरी की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति आस मोहम्मद को घर से बुलाकर ले गया। जिसके बाद शाम तक भी मृतक नहीं लौटा। इसके बाद रात में जिला चिकित्सालय के परिजनों के पास फोन आया कि आस मोहम्मद की हालत गंभीर है। सूचना पर जब वह अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन जब तक मेरठ पहुंचते, उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि जब इसकी शिकायत थाने में की गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और दबाव में लेकर उसे सुपुर्द ए खाक करा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें