- 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किए गए आरोग्य स्वास्थ्य मेले
- 1258 मरीजों ने लिया परामर्श, सबसे ज्यादा बुखार के मरीज पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बारिश का मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। रविवार को जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले आयोजित किए गए। इनमें बारह सौ से भी ज्यादा मरीजों ने परामर्श लिया। सबसे ज्यादा बुखार और गैस्ट्रो के मरीजों ने उपचार कराया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 1258 मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। सबसे ज्यादा बुखार और अन्य के 393 मरीजों ने उपचार कराया। 224 लोगों ने गैस्ट्रो की शिकायत की। आरोग्य मेलों में 541 पुरुष, 402 महिलाएं और 315 बच्चों ने भी परामर्श लिया। 54 चिकित्सकों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाई वितरित कराई।