मुजफ्फरनगर में स्वास्थ मेला के समापन पर लोगो को स्वास्थ के प्रति जागरुक करती मिस उत्तरप्रदेश रन?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बारिश से मरीजों को मुश्किल, 4493 की हुई जांच
मुजफ्फरनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य मेले के अंतिम दिन सैकड़ों लोगों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य मेले में 50 से अधिक स्टाल लगाए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य परामर्श देकर निशुल्क दवाई वितरण किया। बारिश के कारण दूसरे मरीजों को परेशानियां उठानी पड़ीं।
बुधवार को स्वास्थ्य मेले में आज मिसेज इंडिया रनर अप शैली कादियान ने पहुंचकर बच्चों व लोगों से कोरोना टीकाकरण कराने की अपील की। मेले में 4493 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गई, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य परामर्श के साथ-साथ दवाई वितरण जांच एवं 15 से 18 आयु वर्ग और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण भी किया गया। मेले में 12 लोगों के द्वारा रक्तदान भी किया गया।
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. वीके जैन, डॉ. योगेंद्र त्रिखा, डॉ. किशोर आहूजा, डॉ. विनीत कौशिक, डॉ. लोकेश गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद पंवार, डॉ. शरण सिंह, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. राजीव निगम, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा उपस्थित रहे।