फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रेलवे स्टेशन रोड गड्ढों में तब्दील, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के कई हिस्सों को जोड़ने वाले रेलवे स्टेशन रोड की हालत खस्ता है। स्टेशन के सामने ही गहरे-गहरे गड्ढे हैं। सड़क पूरी तरह से जर्जर अवस्था में है। लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। ई-रिक्शा और दुपहिया वाहनों के गड्ढे में गिरने से दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


अंसारी रोड से आगे एमएम इंटर कालेज के सामने से रेलवे स्टेशन तक सड़क की स्थिति अच्छी नहीं है। रेलवे स्टेशन से लेकर रोडवेज बस स्टैंड और जानसठ फ्लाईओवर के नीचे तक जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। सड़क से दिन भर हजारों यात्री और स्कूली छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है।


बढ़ रहा दुर्घटनाओं का खतरा : पवन कुमार
व्यापारी पवन कुमार का कहना है कि सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। कई बार गड्ढों में फंसकर छात्र-छात्राएं और लोगों के वाहन गिर चुके हैं।
विज्ञापन



अनसुनी की जा रही निर्माण की मांग : देवेन्द्र राणा
नागरिक देवेन्द्र राणा का कहना है कि रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण की मांग काफी दिनों से की जा रही है। लेकिन उसे अनसुना किया जा रहा है। सड़क निर्माण न होने से काफी दिक्कत हो गई है। गहरे-गहरे गड्ढे हैं, जिनके चलते आवागमन में दिक्कत होती है।


सड़क निर्माण नहीं होने से परेशानी : राजेन्द्र सिंह
ग्रामीण राजेन्द्र सिंह का कहना है कि सड़क जर्जर हालत में है। बरसात में गड्ढे परेशान करते हैं और आम दिनों में टूटी सड़क से उठती धूल। दुर्घटनाओं का खतरा अलग से बना रहता है। पालिका से निर्माण की मांग की गई है।


मूलभूत सुविधाओं का अभाव : अखिलेश गुप्ता
नगर पालिका की ओर से नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रहीं। रेलवे स्टेशन रोड वाली सड़क जर्जर अवस्था में है, लेकिन पालिका की उदासीनता होने के कारण दिक्कत हो रही हे। नाली टूटी पड़ी है, जिससे काफी परेशानी होती है।
टेंडर प्रक्रिया में है रेलवे स्टेशन रोड का निर्माण
ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन से लेकर आश्रय स्थल तक और दूसरी ओर जानसठ फ्लाईओवर तक सड़क का निर्माण टेंडर प्रक्रिया में है। रेलवे स्टेशन से दोनों ओर की सड़कों का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें