फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास बना रहे रेलवे कर्मचारियों ने मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास बना रहे रेलवे कर्मचारियों ने मांगी सुरक्षा
विज्ञापन

खतौली। बुआड़ा रोड पर रेलवे द्वारा बनाए जा रहे अंडरपास को लेकर चल रहे विरोध के बीच सोमवार को रेलवे कर्मचारियों ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की।
रेलवे द्वारा कस्बे के बुआड़ा रोड पर अंडरपास बनाया जा रहा है, जिसका ग्रामीण बरसात के दिनों में संभावित जलभराव को लेकर विरोध कर रहे हैं। तीन दिन से ग्रामीण अंडरपास न बनने देने की जिद पर अड़े हैं और रविवार को उन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए अंडरपास निर्माण कर रहे मजदूूरों को भी वहां से भगाकर काम रुकवा दिया था। इससे दहशत में आए रेलवे कर्मचारियों ने सोमवार को अंडरपास पर किसी तरह का काम नहीं किया। रेलवे के जूनियर इंजीनियर मनीष धवन के कर्मचारी साथ थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर एचएन सिंह को तहरीर देकर निर्माण कर रहे कर्मचारियों ने मौके पर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने जांच कर जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
खतौली। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सराय निवासी खुशी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले शेखपुरा निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाहिता का उत्पीड़न किया जाने लगा। पीड़िता के अनुसार वह फिलहाल चार माह की गर्भवती है और ससुराल वाले उसका उपचार भी नहीं करा रहे हैं। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें