- दस रेल विलंब से आई, यात्री रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर।मथुरा व तुगलकाबाद क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर चल रहे कार्य के साथ ही कोहरे के असर से रेल यातायात भी प्रभावित है। जिस कारण रेल अपने समय से काफी विलंब से चल रही है। बुधवार को दिन में दिल्ली से अधिकांश रेल देर से आईं। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पडा।
नई दिल्ली से देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, प्रयागराज से सहारनपुर नोचंदी एक्सप्रेस दो घंटा, योगनगरी ऋषिकेश से पुरी उत्कल एक्सप्रेस एक घंटा, योगा एक्सप्रेस अहमदाबाद से योगनगरी ऋषिकेश ढाई घंटा, इंटरसिटी जालंधर सिटी से नई दिल्ली तीन घंटा, शालीमार एक्सप्रेस जम्मू से जसलमेर ढाई घंटा, इंदोर से अमृतसर इंदोर एक्सप्रेस दो घंटा, पुरी से योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस चार घंटा, दिल्ली से अंबाला इंटरसिटी तीन घंटा, गोल्डन टेंपल मुंबई से अमृतसर एक घंटा देरी से चली। विलंब से चली कई रेल ऐसी रही, जिनमें सवार होकर शहर से सैकड़ों लोग प्रतिदिन पंजाब के व्यास तीर्थनगरी जाते हैं। इन यात्रियों को अपने वाहनों से सहारनपुर पहुंच कर वहां से पंजाब जाने वाली ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा।
-
इन्होंने कहा-
रेल के विलंब से चलने का कारण कोहरे के साथ ही मथुरा व तुगलकाबाद परिक्षेत्र दूसरे राज्यों में रेलवे ट्रेक पर कार्य चलना रहा है। इस बाबत यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर लगाए गए लाउडस्पीकर से लगातार जानकारी दी गई। इलेक्ट्रानिक स्क्रीन से भी प्रचार किया गया।
-पवन कुमार, रेलवे स्टेशन अधीक्षक।