फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल - साढ़े चार साल बाद हत्थे चढ़ा 15 हजार का इनामी

Thu, 28 Dec 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बहका फुसलाकर महिला के अपहरण की वारदात में था वांछित
विज्ञापन

(फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। गांव से साथियों के साथ महिला का बहका फुसलाकर अपहरण करने में वांछित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी साढ़े चार साल से फरार चल रहा था। एसएसपी ने आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था।
थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया जून 2019 में थाना क्षेत्र के गांव निवासी सतेंद्र तीन साथियों के साथ महिला को बहका फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। तफ्तीश के दौरान मामले में नामजद तीन आरोपी दीपक, बबलू और अनूप ने अदालत से अंतरिम जमानत करा ली थी, लेकिन सतेंद्र फरार चल रहा था। अदालत से आरोपी के गैर जमानती वारंट और धारा 82 की कार्रवाई हो चुकी थी। भगौड़ा होने के कारण एसएसपी ने थाना कोतवाली नगर के आखलौर निवासी सतेंद्र पर 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिरालसी-रोनी हरजीपुर बस स्टैंड से आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर कब्जे से अपहृता को बरामद करने में कामयाबी पाई। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया घटना के वक्त आरोपी क्षेत्र के गांव में एक किसान के यहां काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात महिला से हो गई। वह साथियों के साथ उसे बहका फुसलाकर ले गया था। साढ़े चार के दौरान वह अपहृता को लेकर सहारनपुर, गाजियाबाद और देहरादून आदि शहरों में रहा। मंगलवार को वह एक रिश्तेदारी में जा रहा था। उसी वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें