फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्पा सेंटर पर छापेमारी, आपत्तिजनक वस्तु मिली, संचालक भागे

Tue, 17 Sep 2024 03:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफफरनगर। नगर के भोपा रोड पर चलाए जा रहे स्पा सेंटर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने सोमवार रात नाै बजे छापेमारी की। वहां से आपत्तिजनक वस्तु बरामद हुई है। टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक भाग गए। एसडी कालेज के सामने ऊपर बनी दुकानों में स्पा सेंटर चलाया जा रहा था। पिछले कई दिनों से यह शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से की गई थी। सोमवार रात नाै बजे उन्होंने सीओ मंडी रुपाली राव व मंडी कोतवाली पुलिस को साथ लेकर छापेमारी की। टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक व अन्य लोग भाग गए। सीओ मंडी ने बताया कि स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तु मिली है। जिन्हें सील कर दिया है। मंडी कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें