-डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का हुआ समापन
-आदित्य खन्ना व प्रियंका मेहता ने जीता मिक्स डबल्स का मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सिंगल्स में राहुल बेलवाल और प्रियंका मेहता ने अपने-अपने आयु वर्ग के मुकाबले जीते। टूर्नामेंट के 30 प्लस आयु वर्ग में मिक्स डबल्स में आदित्य खन्ना और प्रियंका मेहता की जोड़ी ने विजय हासिल की। जिला न्यायाधीश चवन प्रकाश ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रकाश चौक स्थित सर्विसेज क्लब में चल रहे मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के आखिरी दिन फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। डायरेक्टर अमित प्रकाश और सचिव विजय वर्मा ने बताया कि पुरुष वर्ग में डबल्स के 40 प्लस आयु वर्ग में मुकाबला रोमांचक रहा। एक तरफ सगे भाई आदित्य खन्ना और आशीष खन्ना रहे और दूसरी तरफ दो सगे भाई पुनर भसीन और रोहन भसीन रहे। करीब दो घंटे चले इस मुकाबले में 6-0, 2-6, 10-3 के अंतर से खन्ना ब्रदर्स ने जीत हासिल की।
30 प्लस आयु वर्ग पुरुष में पुलकित मिश्रा विजेता और सुरेश रेड्डी उप विजेता रहे। 40 प्लस आयुवर्ग पुरुष में तुषार शर्मा विजेता और अमित कीर्ति तिलक उपविजेता रहे, महिला में मानषी मजेजी विजेता और रानी कौर उपविजेता रही। मिक्स डबल्स 45 प्लस आयुवर्ग में मयूका सकाई व निखिल राव की जोड़ी विजेता और नाजनीन रहमान व दिलीप मोहंती की जोड़ी उपविजेता रही। वहीं, 35 आयुवर्ग महिला डबल्स में मानषी मजेजी व प्रियंका मेहता की जोड़ी विजेता और विभा चौधरी व मंजू खेर की जोड़ी उपवेजिता रही।
पुरुष वर्ग के विजेता और उपविजेता
आयु वर्ग विजेता उपविजेता
45 प्लस (पुरुष) निशांत गोयल दीपक मारवाह
50 प्लस (पुरुष) अजीत मारुति नरेंद्र कांकरिया
55 प्लस (पुरुष) चंद्र भूषण पॉल वर्गीस
60 प्लस (पुरुष) आशीष सेन डॉ. दीपांकर चतुर्वेदी
65 प्लस (पुरुष) एजेएस छतवाल अजय तलवार
महिला वर्ग के विजेता और उपविजेता
आयु वर्ग विजेता उपविजेता
35 प्लस (महिला) प्रियंका मेहता मदीना देवलेटोवा
45 प्लस (महिला) मयूका सकाई मंजू खरे
55 प्लस (महिला) विभा चौधरी चेतना अर्जुन
पुरुष डबल्स के विजेता और उपविजेता
आयु वर्ग विजेता उपविजेता
30 प्लस राहुल व पुलकित आशीष खन्ना व वीएस विशाख
35 प्लस प्रदीप पंत व तुषार रोनक मेहता व राहुल
45 प्लस निशांत व दिलीप मानव व अविनाश
50 प्लस नरेंद्र व रंगा राव अजीत व सुनील
55 प्लस अरुण व नागराज आलोक व चंद्र भूषण
60 प्लस मेहर प्रकाश व नागराज संजय व शरद
65 प्लस अजीत व राकेश नरेंद्र व एसजेएस रणधावा
यह रहे मौजूद
डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के समापन पर बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर हरीश अरोडा, डॉ. डीएस मलिक, डॉ. मनोज काबरा, सुनैना प्रकाश, डॉ. जेएस तोमर, चीफ फिजियोथैरेपिस्ट शिवानी लाल, डॉ. सुनील चौधरी, भुवनेश गुप्ता, डॉ. निशा मलिक, डॉ. पंकज, डॉ. शैफाली, लीना वर्मा आदि मौजूद रहीं।