ककरौली के गांव टंढेड़ा में निकाले गए कुंआ पूजन के जुलूस में शामिल ग्रामीण।
- फोटो : KHATAULI
दुल्हैंडी पर राधा कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली
खतौली। दुल्हैंडी पर देर शाम नगर में राधा कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बैंडबाजे तथा धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
दुल्हैंडी के पर्व पर नगर में प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को श्रीकृष्ण मंदिर गली घंटाघर से निकाली गई शोभायात्रा में बैंड बाजों के अलावा अमर शहीद, भारत माता, राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में सबसे पीछे रथ पर राधा कृष्ण विराजमान थे। शोभायात्रा जीटी रोड, जानसठ तिराहा, भवानी रोड, शहीद अब्दुल हमीद चौक, बड़ा बाजार होते हुए मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल कीर्तन मंडली में भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस मौजूद रहा। अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, दीपक, मुकेश तायल, भावेश गुप्ता, प्रभात गुप्ता, ललित अग्रवाल, संजीव मिश्रा, पंकज भटनागर, सतीश अग्रवाल, विकास गुप्ता, दिनेश चंद अग्रवाल मौजूद रहे।