संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। दुल्हैंडी पर नगर में राधा-कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल की ओर से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ गीता भवन से हुआ। यात्रा में शिखर जी रथ पर बैठने का सौभाग्य संदीप अग्रवाल को मिला। मूढ़े पर अंकुर अग्रवाल, सारथी कन्हैया लाल मित्तल और खाटू श्याम रथ पर बैठने का सौभाग्य संदीप अग्रवाल को मिला।
शोभायात्रा घंटाघर, जीटी रोड, जानसठ तिराहा, कीर्ति स्तंभ, ढ़ाकन चौक, बड़ा बाजार होते हुए गीता भवन पहुंच कर संपन्न हुई। मां काली, भगवान शिव, राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, पंकज भटनागर, भावेश गुप्ता, कुलदीप शर्मा, मुकेश तायल, ललित अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, संजीव मिश्रा, विकास अग्रवाल का सहयोग रहा।