फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सोलानी के पानी से पुरकाजी-लक्सर मार्ग टूटा, 20 गांव का संपर्क कटा

विज्ञापन
पुरकाजी-लक्सर मार्ग टूटा हुआ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उफनती सोलानी नदी खतरा बनने लगी है। पानी के तेज बहाव के कारण गांव झबरपुर के पास पुरकाजी-लक्सर मार्ग टूट गया। इससे खादर क्षेत्र के बीस गांवों का संपर्क पुरकाजी से कट गया है। इस मार्ग से उत्तराखंड का आवागमन भी बंद हो गया है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सोलानी का पानी खादर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है। बुधवार रात पानी लक्सर मार्ग तक पहुंच गया। करीब पांच फीट तक मार्ग टूट गया। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन को जानकारी दी। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसडीएम सदर परमानंद झा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। गांव भैंसीवाला, बढ़ीवाला और शेरपुर क्षेत्र में अधिक पानी है। मार्ग टूट जाने से यहां से उत्तराखंड में आवागमन बंद हो गया है। पुरकाजी से खादर क्षेत्र के करीब 20 गांव का यही मुख्य रास्ता है। बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम दौरा करेगी। डीएम ने बताया कि प्रशासन ने बचाव के पूरे इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें