पंजाब पुलिस ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट
मंसूरपुर। गांव सोंटा में आयोजित की गई वॉलीबाल टूर्नामेंट में पंजाब पुलिस ने डीएलडब्ल्यू को हराकर ट्रॉफी जीती। विजेता तथा उपविजेता टीमों को नगद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
गांव सोंटा में हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबाल टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। बुधवार रात्रि फाइनल मुकाबला पंजाब पुलिस तथा डीएलडब्ल्यू टीमों के बीच हुआ। पंजाब पुलिस ने लगातार तीन गेम जीतकर डीएलडब्ल्यू की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती। विजेता टीम को 51 हजार नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 31 हजार नगद व ट्रॉफी दी गई। डीएलडब्ल्यू टीम के खिलाड़ी रजत कुमार को मैन ऑफ द गेम की ट्रॉफी दी गई। सोंटा के अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी विनीत राठी तथा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुमित राठी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन में रालोद नेता संजय राठी, भाकियू नेता संजीव राठी, मिंटू राठी, सतेंद्र मुखिया, रवि, भूपेंद्र प्रधान, अमित राठी, विकास राठी, पप्पू प्रधान, अंशुल राठी, अंकित राठी आदि गणमान्य लोगों का सहयोग रहा।