फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: चोरी के जेवर खरीदने पर पंजाब पुलिस ने छापा मारा

Mon, 20 Feb 2023 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सराफ को पकड़कर सिविल लाइन थाने में की पूछताछ
विज्ञापन

- दो आरोपियों को साथ लाई थी पंजाब पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पंजाब की भटिंडा पुलिस ने चोरी के मामले में सराफ को सिविल लाइन थाने में लाकर पूछताछ की। सराफ पर गिरफ्तार दो आरोपियों ने सोने के जेवर बेचने का आरोप लगाया है।
पंजाब के भटिंडा जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुछ माह पहले घर में चोरी हुई थी। वहां से कई तोला सोना चांदी के जेवर चोरी किए गए थे। पुलिस ने थाना फुगाना के गांव गढ़मलपुर सागड़ी निवासी पवन उर्फ लक्ष्मीचंद व शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी सनी कुमार को गिरफ्तार किया हैं। उन्होंने थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर की आनंदपुरी निवासी अशोक ज्वेलर्स के मालिक अमित कुमार को सोने के जेवर बेचना बताया। रविवार शाम भटिंडा पुलिस ने सिविल लाइन थाना पुलिस की मदद से आनंदपुरी में छापा मारा तो सराफ अपनी दुकान पर बैठा मिला। पुलिस टीम उसे सिविल लाइन थाने ले आई और पूछताछ की।
विज्ञापन

बाद में भटिंडा पुलिस आरोपी सराफ को लेकर रवाना हो गई। सूत्रों का कहना है कि थाने से सराफ को ले जाने के बाद भटिंडा पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया और उन्हें नोटिस देते हुए सराफ को बाद में भटिंडा थाने लाने के लिए कहा। सराफ से पुलिस ने अपना पक्ष रखने को कहा है। उधर, सराफ का कहना था कि गलत आरोप लगाया जा रहा हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पंजाब की भटिंडा पुलिस ने चोरी के मामले में सराफ अमित को पूछताछ के लिए थाने लाए थे और बाद में उसे अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन


टाप टेन अपराधी गिरफ्तार
शाहपुर। थाना प्रभारी ने बताया कि हरसौली पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बरवाला गेट के पास से एक टॉप टेन आरोपी इम्तियाज निवासी गांव तावली को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें