फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: भारतमाला परियोजना से जोड़े जाएंगे हाईवे

Mon, 20 Feb 2023 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : रिंग रोड परियोजना के संबध मे बाई पास पर निरीक्षण करते केद्रीय राज्यमंत्री संजीव बा
विज्ञापन
- दिल्ली-देहरादून और पानीपत-खटीमा हाईवे पर 170 करोड़ रुपये से होगा निर्माण
विज्ञापन

- शहर के चारों ओर बन जाएगा रिंग रोड
- केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया बाईपास का निरीक्षण
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून और पानीपत-खटीमा हाईवे को भारत माला परियोजना से जोड़ा जाएगा। पीनना से वहलना तक करीब 11 किमी के टुकड़े के चौड़ीकरण और निर्माण पर 170 करोड़ रुपये खर्च होंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बाईपास का निरीक्षण किया।
शहर से पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग और एनएच-58 गुजरते हैं। पीनना से वहलना तक करीब 10.57 किमी के बाईपास के चौड़ीकरण और निर्माण के जरिए दोनों को जोडऩे की तैयारी है। वहलना में फ्लाईओवर निर्माण की योजना है, जिससे वाहनों का सीधे दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर आवागमन हो सके।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर निर्माण का अनुरोध किया था। इन दोनों राजमार्ग को मिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी की करीब 11 किमी की सडक़ का निर्माण अब एनएचएआई के माध्यम से कराने की मांग रखी थी। सड़क एवं परिवहन मंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे जिले को बड़ा लाभ होगा। इसके लिए 169.55 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप, प्रभुनाथ ओझा, गौरव पंवार और अशोक बालियान मौजूद रहे।
-
दुर्घटना क्षेत्र होंगे खत्म, बनेगा पहला रिंग रोड
केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि पानीपत-शामली-मुजफ्फरनगर एनएच 709 एडी राजमार्ग बाईपास पर दुर्घटना क्षेत्र भी खत्म कर दिया जाएगा। यह पहला ऐसा रिंग रोड होगा जो दो राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ेगा।

यहां बनेगा 5.48 किमी की सर्विस रोड
राजमार्ग-58 को पानीपत खटीमा मार्ग एनएच 709 एडी से जोड़ने के लिए 10.157 किमी लंबी सड़क बनेगी। जिसमें 5.48 किमी की सर्विस रोड व इतनी ही ड्रेन रोड बनेगी। जबकि एक माइनर ब्रिज, दो अंडरपास, एक मेजर ब्रिज, एक लाइट व्हीकल अंडर पास व एक एमएनबी कम लाइट व्हीकल अंडरपास तथा 25 बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा।

पांच हेक्टेयर जमीन होगी अधिग्रहीत
पीनना बाईपास से रामपुर तिराहे तक जाने वाले मार्ग को जोड़ने के लिए चौराहे से 300 मीटर पहले ही एक मार्ग बनाया जाएगा। यह मार्ग लगभग डेढ़ किमी का होगा। इस मार्ग में लगभग पांच हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत करनी पड़ेगी। इसकी प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन


इस तरह बनेगा मार्ग
एनएच-58 से गुप्ता रिसोर्ट के पास से पुल बनाया जाएगा जो वहलना चौक से जुड़ेगा। यहां से पीनना तिराहे तक रास्ते में काली नदी पर पुल बनेगा। मीरापुर और सीमली में अंडरपास और शाहपुर रोड से जुडऩे वाले स्थान पर मेजर पुल बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें