मुजफरनगर। कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जाने वाले भारत-बांग्लादेश सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर को क्रिकेट ऑपरेशन्स और क्रिकेट तकनीकी मामलों का प्रमुख नियुक्त किया गया है। यूपीसीए ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।
मुकाबला 27 सितंबर से एक अक्तूबर के बीच खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेलेगी और दूसरा मैच कानपुर में होगी। मनोज पुंडीर इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन में योगदान दे चुके हैं। वर्ष 2009 में बंगलुरू में भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच एक दिवसीय मैच में भी उन्हें बीसीसीआई ने पर्यवेक्षक बनाया था। एकाना स्टेडियम में तीन साल पहले महिला वर्ग की भारत-दक्षिणी अफ्रीका सीरीज में भी वह वेन्यू डायरेक्टर रहे थे।