फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश घोषित होने पर नगर के खुले पब्लिक स्कूल

विज्ञापन
खतौली में अवकाश होने पर भी स्कूल वैन में स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। जिला प्रशासन की ओर से शीत लहर को देखते हुए स्कूलों को बंद किए जाने के आदेशों के बावजूद नगर के कई स्कूल खुले रहे। बच्चे कड़ाके की सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे ने सोमवार शाम शीत लहर चलने और कड़ाके की ठंड हो जाने पर जिले के पब्लिक स्कूलों की तीन दिन की छुट्टी करने के निर्देश डीआईओएस को दिए थे। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने सोमवार शाम ही पब्लिक स्कूलों में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ के बच्चों के लिए तीन दिन के अवकाश के आदेश जारी किए थे। आदेशों के बावजूद मंगलवार को नगर के कुछ पब्लिक स्कूल खुले। जिसकी वजह से नन्हें मुन्हे बच्चे मंगलवार सुबह शीत लहर और ठंड में स्कूल पहुंचे। इन स्कूल संचालकों ने जिला प्रशासन के आदेशों की भी अवहेलना की है। इस संबंध में डीआईओएस गजेंद्र कुमार का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी स्कूल खुले हैं, उनके संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें