फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तांडव’ पर घमासान जारी

विज्ञापन
प्रकाश चौक पर वेब सीरीज तांडव का पुतला फूंकते क्रांति सेना कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
‘तांडव’ पर घमासान जारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वेब सीरिज तांडव को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। बुधवार को क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रकाश चौक पर प्रदर्शन कर वेब सीरिज के निर्माता-निर्देशक और कलाकारों के पुतले फूंके। उधर, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने वेब सीरिज की पूरी टीम के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौक पर प्रदर्शन किया। जिला प्रभारी शरद कपूर व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तांडव के निर्माता-निर्देशक व कलाकारों के पुतले नारेबाजी करते हुए आग के हवाले कर दिए। वक्ताओं ने कहा कि एक साजिश के तहत हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए तांडव वेब सीरिज में हिंदू देवी-देवताओं के आपत्तिजनक दृश्य फिल्माए गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से तांडव वेब सीरीज पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। इस मौके पर जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष संजय गोयल, प्रवीण शर्मा, अनुज चौधरी, नगर महासचिव आशीष मिश्रा, अखिलेश पुरी, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, मंगतराम, राजन वर्मा, नगर सचिव अमित कश्यप, शैलेंद्र शर्मा, रविंद्र सैनी, दीपक धीमान, गोपी वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी शहर कोतवाली पहुंचे और इंस्पेक्टर को तांडव बेव सीरिज के निर्माता-निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। मौके पर संगठन मंत्री प्रवीण जैन, जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी, सोनू माहेश्वरी, संजय अरोरा, सीमा ठाकुर, दीपा कौशिक, पिंकी, गीता ठाकुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें