संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। यूपी ग्रामीण बैंक में ग्राहकों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में लखनऊ से आई ऑडिट टीम ने अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी है। बुधवार को 25-30 ग्राहकों के खाते में धोखाधड़ी के पैसे की दूसरी किस्त भेजी जाएगी।
बैंक के डीआरएम नवदीप सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूसरी किस्त में 25-30 ग्राहकों के पैसे बुधवार को उनके खाते में आने की संभावना है। इस बीच, भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ता बैंक के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि उनका धरना जारी रहेगा। यह तब तक चलेगा जब तक सभी पीड़ित ग्राहकों को उनकी एक-एक पाई नहीं मिल जाती। धरने में संजीव पंवार, विकास त्यागी, अनिल मुखिया, शिवम, मनीष, निप्पल, चरणसिंह, तैमूर अली राणा और इसरार मौजूद थे। उनके साथ दर्जनों अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।