फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात घर में सचिवालय बनाए जाने के विरोध में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के सैकडो कार्यकर्ताओं ने लखनौती के दलितों व पिछड़ों के साथ डीएम आवास पर प्रदर्शन किया। ये लोग बारात घर में बीडीओ व सचिव द्वारा सचिवालय बनवाने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा है कि पुरकाजी के ग्राम लखनौती में दलित और पिछड़े समाज ने एक व्यक्ति द्वारा दलितों को दान दी गई जमीन पर चंदा इकट्ठा कर बारात घर बनाया है। बारात घर की बाउंड्री में ही करीब 50 वर्ष पुराना संत रविदास का मंदिर बना हुआ है, इसी बरात घर में दलित वंचित समाज के लोग विवाह शादी व धार्मिक आयोजन करते हैं। बीडीओ एवं सचिव ग्राम प्रधान से मिलकर बारात घर पर सचिवालय बना रहे हैं। ग्रामवासियों सहित क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रधान को ग्राम वासियों ने जिसे प्रधान बनाया आज वही प्रधान ग्राम वासियों को असामाजिक तत्व बता रहा है। इस संबंध में धरना-प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार को ज्ञापन दिया गया। सुमित प्रजापति, इंदमल, निर्मला देवी, पूर्व प्रधान रजनी, राजवीर प्रजापति, संतलेस, सत्यवती, डोली, संतोष, मांगी, तारावती, विनेश, गौतम, राजू, मूर्ति, पाली, नीता, मुकेश ,सुमित्रा ,बबीता, सरोज, रेखा, विमलेश,नीतिनि, पाल सुखपाल कश्यप, पुष्पेंद्र पाल एडवोकेट, राजेश सैनी एडवोकेट,टीटू कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें