फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंध आई तो बच्चों ने बीएसए के सामने रख दी रोटियां, खाने से किया इंकार

विज्ञापन
किदवई नगर के परिषदीय विदायलय में प्रधानाचार्य सें खराब मिड डे मिल के संबध में पूछताछ करते बीएसए? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मिड-डे मिल व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। स्कूलों में मिड-डे मिल का भोजन खाने योग्य नहीं मिला। नई मंडी कन्या पाठशाला में गंध युक्त रोटियां बच्चों ने बीएसए के सामने रख दी। प्रधानाध्यापिका से कहकर स्कूल में ही रोटियां बनवाकर विद्यार्थी को दी गई। बीएसए ने मध्याह्न भोजन आपूर्तिकर्ता फर्म को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला को नई मंडी कन्या पाठशाला निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका रुचि गर्ग, शिक्षामित्र नीरज व सोनिया उपस्थित मिली। पंजीकृत 77 विद्यार्थियों के सापेक्ष 39 ही उपस्थित थे। मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार था, परंतु गुणवत्ता उपयुक्त नहीं पाई गई। रोटियां खाने योग्य नहीं मिली। रोटियों में गंध आ रही थी। बच्चों ने खाने से इंकार कर दिया और बीएसए के सामने रखी दी। इसके बाद प्रधानाध्यापिका ने बच्चों के खाने के लिए स्कूल में ही रोटियां तैयार कराई। बीएसए ने मध्याह्न भोजन आपूर्तिकर्ता फर्म को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी करने के आदेश दिए। साथ ही प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया गया कि जिस दिन खाना अच्छा नहीं आता, उस तिथि को नोट कर लिया जाएं।
खालापार स्थित विद्यालय में प्रधानाध्यापक जावेद और शिक्षा मित्र आदेश पंवार, बबीता व समरीन रुही उपस्थित मिले। पंजीकृत 188 विद्यार्थियाें के सापेक्ष 92 ही उपस्थित थे। यहां भी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता खराब मिली। प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि जिस दिन खाना अच्छा नहीं आए, उस तिथि को नोट कर लिया जाएं। दूध फल की मात्रा, गुणवत्ता व वितरण की पुष्टि बच्चों से की गई। अधिकांश बालक बालिकाएं यूनिफार्म में नहीं थे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रिफ्यूजी कैंप अध्यापक विहीन विद्यालय हैं। इसका प्रबंधन, शैक्षणिक कार्य एवं अन्य गतिविधियां कंपोजिट विद्यालय खालापार के प्रधानाध्यापक जावेद की ओर से देखी जा रही है। पंजीकृत 79 विद्यार्थियों के सापेक्ष 55 ही उपस्थित थे। मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार मिला, परंतु गुणवत्ता उपयुक्त नहीं पाई गई।
प्राथमिक विद्यालय खालापार दक्षिणी किदवई नगर में प्रधानाध्यापक हिना समी और शिक्षामित्र हसीन बानो व हुमा रानी उपस्थित मिली। पंजीकृत 680 विद्यार्थियों के सापेक्ष 276 ही उपस्थित थे। नामांकन के सापेक्ष कम उपस्थिति के लिए प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया गया। यहां भी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सही नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें