फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चौकड़ा और कसियारा में खाद गोदाम खोलने का प्रस्ताव मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हुउद्देश्यीय प्राथमिक प्राथमिक सहकारी समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। बहुउद्देश्यीय प्राथमिक प्राथमिक सहकारी समिति की बैठक में चौकड़ा और कसियारा में खाद गोदाम खोलने का प्रस्ताव पारित हुआ। अब किसानों को खेती करने के लिए देर गोदामों पर दौड़ नहीं लगाने पड़ेगी।
शुक्रवार को सभापति भूषण त्यागी की अध्यक्षता में समिति के संचालक मंडल की बैठक संपन्न हुई। सभापति ने बताया क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की गई है। जैविक खाद (ऑर्गेनिक) के लिए 21 हजार के 21 शेयर और 500 रुपये के सदस्य बनाने पर सहमति बनी है। किसानों को जैविक खाद मुहैया होगी। इसके उपयोग से उन्नत और बेहतर फसलाें का उत्पादन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार के पोर्टल पर आउटसोर्सिंग पर फीडिंग कराने पर विचार हुआ। तमाम संचालकों ने किसान हित के मुद्दों पर सहयोग करते हुए समिति का कार्य बढ़ाने का भरोसा दिया। चेयरमैन ने कहा वह कम लागत में किसानों की आय बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उप सभापति रूबीना कुटेसरा, संचालकों में आसिफ त्यागी चरथावल, मेहरबान चौकड़ा, धर्मवीर सिंह कछौली, ऋषिपाल कसियारा, खुशेंद्र पावटी खुर्द, धीरेंद्र बधाई खुर्द और कुसुम कसौली मौजूद रहे। संचालन एमडी शुभम कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें