फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महिला नीशू की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव भैंसी में विवाहिता नीशू की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार लिया।
गांव भैंसी में बृहस्पतिवार की रात विवाहिता नीशू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। विवाहिता के परिजन गांव पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में गांव दादरी थाना बिनौली, बागपत निवासी गौरव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन नीशू (26) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व गांव भैंसी निवासी भानू के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न कर थे। इस मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि पति भानू और उसके पिता अमरपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें