-ग्रामीणों ने रास्ता दिए जाने की मांग को लेकर दिया प्रार्थना पत्र
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव शेखपुरा में रेलवे स्टेशन के निकट रह रहे करीब 20 परिवारों का आवगमन बंद हो गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर रास्ता दिलाए जाने की मांग की है।
गांव शेखपुरा निवासी ग्रामीण मनोज, विनोद, मुकेश, अजय, रणजीत, सुरेंद्र, कृष्ण, सुनील, किरणो, सुनीता, शीला, गुड़िया ने एसडीएम अपूर्वा यादव को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में पिछले 50 वर्ष से भी अधिक समय से वह रहते चले आ रहे हैं। सभी के मकान रेलवे प्लेटफार्म के निकट बने हुए हैं। इनमें सरकारी योजन से भी कुछ मकान और शौचालय बने हुए हैं। आरोप है कि एक प्रापर्टी डीलर ने पहले उनसे रास्ता दिए जाने का आश्वासन दिया था, मगर अब उनके आवागमन का मार्ग बंद कर दिया गया है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रास्ता दिलाए जाने की मांग की है। एसडीएम ने इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।