फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोली लगने से घायल, दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार

Sat, 10 Sep 2022 07:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं इनामी बदमाश का दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए भोपा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद यह मुठभेड़ थाना क्षेत्र के जौली और बिजनौर मार्ग स्थित तेवड़ा पुलिया पर हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आमिर उर्फ लाल पुत्र यासीन पठान मोहिद्दीनपुर, थाना खतौली के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर गया। उसका दूसरा साथी गन्ने के खेतों में घुसकर फरार हो गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने उससे तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर लाकर उपचार कराया जा रहा हैं। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर घटना की जानकारी ली। 

यह भी पढ़ें: Murder: चीखते रहे परिजन, चाकू से वार करता रहा हिस्ट्रीशीटर, हत्या के बाद जातीय तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश आमिर उर्फ लाल के खिलाफ लूट, पशु चोरी, पशु तस्करी व अन्य विभिन्न धाराओं में जिले के कई थानों में लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उस पर पशु चोरी के मामले में रामराज थाने से 25 हजार का इनाम घोषित है।

यह भी पढ़ें: हत्या से गांव में मातम: घरों में नहीं जले चूल्हे, सदमे में पत्नी, मां बोलीं- बेटे की मौत का लूंगी बदला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें