फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर जेल में बंदियों ने किया हवन-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फनगर। जिला जेल में दीपावली पर्व पर बंदियों ने जेल प्रशासन के सहयोग से हवन-पूजन किया गया। सभी धर्मों के बंदियों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, परिवार में सुख-शांति एवं जेल से रिहा होने की कामना की। बंदियों की बैरकों की साफ-सफाई, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की प्रतियोगिता भी हुई। इसमें बंदियों ने अपनी बैरकों और अहातों में रंगोलियां बनाईं। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने सभी को दीपोत्सव की बधाई दी। इस दौरान मुख्य रूप से जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेंद्र मोहन, कैलाश नारायण शुक्ला, मेघा राजपूत एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें